आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, लेखपाल निलंबित

आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, लेखपाल निलंबित

सोनभद्र (जनवार्ता)। जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही तथा अंश निर्धारण कार्यों में शिथिलता बरतने के मामले में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कई अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करते हुए उनके जून माह के वेतन पर भी रोक लगा दी गई है।

rajeshswari


प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के दौरान सामने आया कि रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के सुरसत खुर्द में तैनात लेखपाल मदन मोहन यादव ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण नहीं किया और अंश निर्धारण के मामलों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।


इसके अलावा तहसीलदार सदर, ओबरा, घोरावल और दुद्धी सहित क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता विद्युत पिपरी, विभिन्न वन अधिकारियों, कई लेखपालों, खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, थानाध्यक्ष बभनी तथा अधिशासी अभियंता मीरजापुर नहर प्रखंड समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के जून माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जन शिकायतों, राजस्व मामलों और न्यायालयीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े मामलों में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   मृतक के नाम जारी हुआ FSSAI लाइसेंस, सोनभद्र में FSO की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *