महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर जताया विरोध

महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर जताया विरोध

– भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान, पेट्रोल-डीजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक महंगे : सपा नेता

rajeshswari

सोनभद्र (जनवार्ता)  । बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पद मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल को ठेले पर रखकर प्रतीकात्मक विरोध जताया और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि “अच्छे दिन” का नारा देने वाली भाजपा सरकार का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी आवश्यक सेवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनमानस परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। आटा, चावल, दाल और चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे घरेलू बजट बिगड़ गया है।

सपा नेत्री ऊषा भारती ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने गृहस्थी का संतुलन बिगाड़ दिया है। बच्चों की फीस, सरसों तेल, दवाइयां, कॉपी-किताब और कलम तक महंगी हो चुकी हैं, जिससे आम परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, शिव कुमार यादव, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, कल्याणी भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद सरोज, अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   नदी में डूबे युवक का शव बरामद,किशोर की तलाश जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *