बरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन

बरेका में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने विभिन्न कार्यशालाओं में की पूजा-अर्चना, कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारी परिषद के सदस्यों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजन की शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर बरेका की कर्मशाला में उत्सवी माहौल रहा। कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर उन्हें फूल-पत्तियों, रंग-बिरंगी झंडियों और आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में अभिकल्प विभाग में भगवान विश्वकर्मा के दर्शन एवं पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इसके बाद महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न शॉप में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान न्यू ब्लॉक शॉप, सीटीएस शॉप, टूल रूम, इंजन डिवीजन, लोको फ्रेम शॉप, पाइप शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रैक्शन असेंबली शॉप, ट्रैक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप और डिपो समेत विभिन्न कार्यस्थलों पर पूजन किया गया।

महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यस्थलों पर पहुंचने से कर्मचारियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा पंडालों की आकर्षक विद्युत सज्जा और कर्मचारियों की श्रद्धापूर्ण सहभागिता से पूरा कर्मशाला परिसर उत्सवमय नजर आया।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना हमें कौशल, गुणवत्ता, नवाचार, परिश्रम और सृजनशीलता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बरेका परिवार की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

पूरे कर्मशाला परिसर में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

इसे भी पढ़े   परंपरागत मार्गों से ही निकलेंगे ताजिए: पुलिस आयुक्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *