युवक का शव उसी के घर में रक्त रंजित मिला पास में मिला ब्लेड

युवक का शव उसी के घर में रक्त रंजित मिला पास में मिला ब्लेड

लोहता। लोहता सबुआ कस्बे में सोमवार को दोपहर बाद एक युवक का शव उसी के घर में रक्त रंजित मिला है। उसके पास में एक ब्लेड मिला है। बताया जाता है कि अमलेश कुमार 25 वर्ष शनिवार को सुबह आठ बजे नारे कस्बे में स्थित अपने घर से निकला था। लेकिन रात में वापस घर नहीं आया रविवार को उसका बड़ा अजय कुमार इधर उधर खोजा लेकिन अमलेश नहीं मिला। मालूम हो कि अमलेश का दूसरा मकान सबुआ तालाब के पास है। यहां पर भी अक्सर दिया जलाने आता था। इस घर में कोई रहता नहीं था। मृतक का भाई अजय सोमवार को दोपहर में यहां आया तो देखा अमलेश जाड़े का ऊनी कोट पहना जमीन पर लुढ़का था गले में कटे का निशान पड़ा था उसी जगह खून फैला हुआ था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका ब्यक्त की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो देखा शव के पास एक ब्लेड पड़ा था। फारेंसिक टीम और डाग स्वायड भी आया लेकिन युवक के मौत का कारण नहीं ढूढ पायी। एसीपी संजीव कुमार शर्मा और डीसीपी अमित वर्मा ,एडीसीपी मनीष शान्डिल ने भी जांच किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पता चल सकेगा मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे क्रम पर था। वह शादी विवाह में नाचने का कार्य करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। माता रामा देवी का रोल रो के बुरा हाल हो गया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रेम संबंध में सास की हत्या, रोटी में जहर मिलाकर दी मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *