घर-घर तिरंगा पहुंचाएंगी काशी की 800 महिलाएं

घर-घर तिरंगा पहुंचाएंगी काशी की 800 महिलाएं

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस पर काशी की धरती राष्ट्रभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी देगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 800 महिलाएं तीन लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। इनसे छह से नौ लाख रुपये तक की आय होने का अनुमान है।

rajeshswari

महिलाएं तिरंगा तैयार करते समय देशभक्ति गीत और ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर रही हैं। वही आठ विकासखंडों की 694 ग्राम पंचायतों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी है। इनमें करीब 2.70 लाख तिरंगे ग्राम पंचायतों, 25 हजार बेसिक शिक्षा विभाग और पांच हजार जिला युवा कल्याण विभाग को दिए जाएंगे। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा निर्माण से महिलाओं को रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है। वही उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह ने बताया कि ध्वज निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें सेवापुरी, काशी विद्यापीठ और अन्य क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि यह अभियान उनके लिए रोजगार के साथ देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करने का अवसर भी है। उनके हाथों से तैयार तिरंगे स्वतंत्रता दिवस पर काशी के घर-घर राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर 19 मार्च से शुरू होगी गंगा आरती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *