वाराणसी एयरपोर्ट से एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू, विदेश यात्रा हुई आसान

वाराणसी एयरपोर्ट से एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू, विदेश यात्रा हुई आसान

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वांचल के हवाई यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब एअर इंडिया ने देश की पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ (Easy Connect) अंतरराष्ट्रीय सेवा की शुरुआत वाराणसी स्थित  से की। इस नई सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ने किया।

rajeshswari


‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा भारत सरकार के ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों के यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से सहज रूप से जोड़ना है। इस व्यवस्था के तहत वाराणसी से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब दिल्ली में दोबारा सामान लेने, चेक-इन करने या सुरक्षा जांच से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रा से संबंधित इमिग्रेशन, कस्टम और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया वाराणसी एयरपोर्ट पर ही पूरी कर ली जाएगी।


यात्रियों को वाराणसी में ही उनके अंतिम विदेशी गंतव्य तक का बोर्डिंग पास और बैगेज टैग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बन जाएगी।


एअर इंडिया की विशेष उड़ान AI1111 प्रतिदिन वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित होगी। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्री चार घंटे के भीतर लंदन, दुबई, फ्रैंकफर्ट, सिंगापुर, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क समेत 17 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए कनेक्टिंग उड़ानों से जुड़ सकेंगे।


एअर इंडिया के अनुसार अगले छह सप्ताह में देश के छह अन्य प्रमुख हवाई अड्डों को भी इस मॉडल से जोड़ा जाएगा। इससे छोटे और मध्यम शहरों के यात्रियों को अपने गृह नगर से ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
कंपनी ने बताया कि इस सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है और यात्री एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त ने महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *