डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का मानवीय दृष्टिकोण से संज्ञान लेते हुए शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सेंट्रल बार एसोसिएशन से निष्कासन के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी, डॉ. राहुल राज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *