काशी की परंपरा को नमन कर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले अजय राय

काशी की परंपरा को नमन कर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले अजय राय

वाराणसी (जनवार्ता)। ज्येष्ठ अधिकमास की सोमवती अमावस्या पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक पंचक्रोशी यात्रा की। यात्रा का शुभारंभ मणिकर्णिका घाट पर संकल्प लेकर किया गया।

rajeshswari

इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर पंचक्रोशी मार्ग पर प्रस्थान किया। प्रथम पड़ाव कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। अजय राय ने कहा कि पंचक्रोशी यात्रा काशी की सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह उनकी पांचवीं पंचक्रोशी यात्रा है।

यात्रा के दौरान उन्होंने भीमचंडी में मां भीमचंडी और भीमचंडेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पयागपुर मातलदेई में आयोजित श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं भंडारे में शामिल हुआ।

अगले चरण में जंसा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर तथा शिवपुर स्थित पांचों पांडवा मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया। यात्रा के दौरान अजय राय ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

पंचक्रोशी यात्रा का समापन कपिलधारा में कपिलेश्वर महादेव के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी अजय कुमार सिंह गुड्डू, धर्मेंद्र सिंह राजू  सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: काशी जोन में सात चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *