एक करोड़ से नौ गांवों में होगा अंबेडकर मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण

एक करोड़ से नौ गांवों में होगा अंबेडकर मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण

रोहनिया विधायक ने किया शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता) । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खुशीपुर गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से नौ गांवों में मूर्ति स्थलों के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

rajeshswari

इस योजना के अंतर्गत अखरी, बहोरनपुर, बढ़इनी, फरीदपुर, जगतपुर, सरहरी, मनोरथपुर, भटौली और कपरफोरवा गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके तहत इन स्थलों का विकास कर उन्हें आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि बाबा साहब का संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है और उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। मूर्ति स्थलों का सुंदरीकरण आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और विचारों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता अरुण कुमार राय, अवर अभियंता अक्षय पटेल, उमेश पटेल, राजकुमार वर्मा, मानस सिंह, आदर्श पटेल, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, ग्राम प्रधान अभय सोनकर, खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र यादव और ग्राम पंचायत सचिव रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   पीएम ने आयुष मंत्री से पूछा कुशलछेम मैदागिन चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *