बड़ागांव : बलरामपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध

बड़ागांव : बलरामपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सूरत में रहने वाले कृपाशंकर मिश्रा का मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत की सीढ़ी पर लगा पत्रा हटाकर मकान में दाखिल हुए। इसके बाद चार-पांच कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए।

घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग पीड़ित के भाई के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बरामदे की लाइट का स्विच बंद कर दिया था। सुबह लाइट बंद मिलने पर संदेह हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने जांच-पड़ताल की।

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने के कारण चोरों और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

इसे भी पढ़े   बांग्लादेश के खिलाफ काशी में संतों का विशाल विरोध प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *