एथेंस में चमकी बीएचयू की चंचल, विश्व सम्मेलन में मिला सम्मान

एथेंस में चमकी बीएचयू की चंचल, विश्व सम्मेलन में मिला सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की शोध छात्रा चंचल देवनानी ने ग्रीस की राजधानी Athens में आयोजित ह्यूमन जीनोम मीटिंग (HGM-2026) में अपने शोध से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके शोध पोस्टर को सम्मेलन में प्रदर्शित 230 पोस्टरों में टॉप-10 में स्थान मिला।

rajeshswari


जूलॉजी विभाग की शोध छात्रा चंचल ने प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के मार्गदर्शन में सिंधी समुदाय के आनुवंशिक इतिहास और जनसंख्या संरचना पर आधारित शोध प्रस्तुत किया। शोध में जीनोम-वाइड डेटा के जरिए आनुवंशिक विविधता और मानव प्रवास के इतिहास का अध्ययन किया गया।


सम्मेलन में वैज्ञानिकों ने उनके शोध की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और भाषाई तथ्यों से जोड़ने के प्रयास को उल्लेखनीय बताया। चंचल ने इसे अपने शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

इसे भी पढ़े   अखिल भारतवर्षीय गौड़ महासभा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *