8 जुलाई से शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

8 जुलाई से शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को अपने वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

rajeshswari


योजना के सुचारु संचालन के लिए ऑनलाइन डेटा संग्रह पोर्टल विकसित किया गया है। साचीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अब तक 7.89 लाख से अधिक लाभार्थी अपना विवरण दर्ज करा चुके हैं। आवेदन का सत्यापन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तथा अंतिम अनुमोदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) करेंगे। इसके बाद लाभार्थियों का डेटा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के पोर्टल से जोड़ा जाएगा और आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी होने पर डिजिटल कार्ड जारी होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए भी 3 जुलाई से पोर्टल संचालित कर दिया गया है। यहां आवेदन का सत्यापन प्रधानाचार्य और अंतिम अनुमोदन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) करेंगे। अनुमोदन के बाद लाभार्थी डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर योजना का लाभ ले सकेंगे।


सरकार जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए अलग पोर्टल शुरू करेगी, ताकि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कार्मिक भी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

इसे भी पढ़े   हांसी जिम संचालक हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *