वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

वाराणसी (जनवार्ता) । पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुछ अधिकारियों का आपसी समायोजन किया गया है, जबकि अन्य को रिक्त पदों के सापेक्ष नई तैनाती दी गई है।

rajeshswari

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पियरी (थाना चौक) से चौकी प्रभारी चौकाघाट (थाना जैतपुरा) तथा उपनिरीक्षक प्रशांत शिवहरे को चौकी प्रभारी चौकाघाट (थाना जैतपुरा) से चौकी प्रभारी पियरी (थाना चौक) भेजा गया है। दोनों का स्थानांतरण आपसी समायोजन के आधार पर किया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी को चौकी प्रभारी मच्छोदरी (थाना आदमपुर) से चौकी प्रभारी नगर निगम (थाना सिगरा), अभिषेक कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल (थाना चौक) से चौकी प्रभारी मच्छोदरी (थाना आदमपुर), हिमांशु मिश्रा को थाना भेलूपुर से चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल (थाना चौक), राजकुमार को चौकी प्रभारी गायघाट (थाना कोतवाली) से थाना कोतवाली, अंकित कुमार सिंह को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी गायघाट (थाना कोतवाली) तथा विकास पाण्डेय को काशी जोन से चौकी प्रभारी सरैया (थाना जैतपुरा) तैनात किया गया है। इन सभी की तैनाती रिक्त पदों के सापेक्ष की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दृष्टि से किया गया है। सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   900 उपभोक्ताओं को मिला बिजली बिल राहत का लाभ, एक करोड़ की राजस्व प्राप्ति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *