50 हजार का इनामिया वाराणसी में चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

50 हजार का इनामिया वाराणसी में चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलिया जिले के 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी मनोज यादव को शनिवार तड़के वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक संगीन मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज यादव बनारस रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर एसटीएफ अयोध्या फील्ड यूनिट की टीम ने घेराबंदी कर उसे तड़के करीब 1:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2021 में हुई एक मारपीट की घटना के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई मारपीट और दबंगई की वारदातों को अंजाम दिया। जेल से छूटने के बाद वह तमिलनाडु चला गया था और बीच-बीच में बलिया आता-जाता रहता था। लगातार फरार रहने के कारण उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बलिया पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, मनोज यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   रुइया हॉस्टल मारपीट मामला:प्रॉक्टोरियल बोर्ड की भूमिका पर उठे सवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *