संपूर्ण समाधान दिवस: एसडीएम ने सुनीं 325 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस: एसडीएम ने सुनीं 325 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। राजातालाब तहसील  सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सड़क, नाली, खड़ंजा, बिजली, जल निकासी, पेंशन, आवास, चकरोड और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे समेत कुल 325 शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिए।

rajeshswari

समाधान दिवस में हरसोस निवासी राम जग ने 60 वर्षों से अपने कब्जे वाली भूमि पर अन्य लोगों द्वारा कब्जे के प्रयास की शिकायत की। वहीं ठठरा की सुदामा देवी ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश से मेड़बंदी होने के बावजूद पड़ोसी मेड़ तोड़कर उनके खेत में जुताई-बुवाई करने का प्रयास कर रहे हैं।

चौखंडी की मीना मौर्य ने शिकायत की कि शामिल खाते की भूमि का बिना बंटवारे सीमांकन कर कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिससे उनकी 12 बिस्वा भूमि घटकर मात्र 2 बिस्वा रह गई। मेहंदीगंज के रामाश्रय ने सार्वजनिक भूमि और तालाब पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस दौरान एडीसीपी वरुणा जोन, एसीपी राजातालाब, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भगवान श्रीराम पर कथित टिप्पणी मामले की सुनवाई 24 जुलाई तक टली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *