स्कूल से लौट रही महिला की बस से कुचलकर मौत

स्कूल से लौट रही महिला की बस से कुचलकर मौत

चालक-परिचालक फरार

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर बाइपास स्थित आद्रिका होटल (रोटी ढाबा) के समीप मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार न्यू अशोक विहार कॉलोनी, शिवपुर निवासी आकांक्षा श्रीवास्तव (पत्नी राहुल बसक) मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। शिवपुर बाइपास पर आद्रिका होटल (रोटी ढाबा) के पास डिवाइडर कट से सड़क पार करते समय तेज रफ्तार प्राइवेट बस (संख्या UP62 AT 4626) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शिवपुर थाने भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश और अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   मीट-मछली की दुकानें हटाने के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *