खनन की सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पीआरवी, ग्रामीणों में नाराजगी

खनन की सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची पीआरवी, ग्रामीणों में नाराजगी

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस पीआरवी के समय से मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। आरोप है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा डायल 112 पर कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद न तो पीआरवी मौके पर पहुंची और न ही शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया।

rajeshswari

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टरों से खनन कार्य किया जा रहा था। ट्रैक्टरों की तेज आवाज से परेशान ग्रामीणों ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीण स्वयं मौके पर पहुंचे और खनन में लगे ट्रैक्टर एवं जेसीबी को बंद कराया। हालांकि, बाद में खनन में शामिल लोग किसी तरह वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिससे रात में तेज आवाज और धूल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने नए थानाध्यक्ष से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है। वहीं, सूचना के बाद भी पीआरवी द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क न किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं।

इसे भी पढ़े   जिला न्यायालय परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *