चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट एवं आरपीएफ सीआईबी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक शातिर चोर को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जीआरपी कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, एएसआई राकेश सिंह, कांस्टेबल सतीश यादव व कांस्टेबल रोहित रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्टेशन नाम पट्टिका के पास बनी बेंच के निकट से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसकी पहचान महेश राजभर पुत्र विक्रमा राजभर निवासी टड़िया चकबीही थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक सैमसंग कंपनी का क्रीम कलर टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सारनाथ थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है।

