घायल गाय की मदद को आगे आए समाजसेवी, उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया

घायल गाय की मदद को आगे आए समाजसेवी, उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पहुंचाया

वाराणसी (जनवार्ता)। हरहुआ बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई गाय को समाजसेवियों की तत्परता से समय पर उपचार मिल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी वाहन की चपेट में आने से गाय का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और वह सड़क किनारे दर्द से तड़प रही थी।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विनय चौरसिया से संपर्क किया गया। उनके निर्देश पर समाजसेवी बबीता चौरसिया और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिकित्सक तथा नगर निगम की गाड़ी की व्यवस्था कराई। इसके बाद घायल गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।
स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां अधिकांश लोग ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं कुछ लोग निस्वार्थ भाव से जीवों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनकी तत्परता से एक असहाय पशु को समय पर सहायता मिल सकी।
क्षेत्रवासियों ने विनय चौरसिया, बबीता चौरसिया एवं उनकी टीम के मानवीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लोगों ने कहा कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव ही सच्ची मानवता की पहचान है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   लोहता थाना क्षेत्र में समाजसेवी ने बांटे 200 कम्बल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *