रेलवे बेस किचन में चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रेलवे बेस किचन में चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

7.20 लाख में केवल 20,800 रुपये बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना पुलिस ने नदेसर स्थित रेलवे बेस किचन एवं गोदाम से 7.20 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से केवल 20,800 रुपये नकद तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार नदेसर स्थित रेलवे कैटरिंग प्रतिष्ठान के संचालक रवि प्रकाश ने 4 जून को कैंट थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके बेस किचन एवं गोदाम के गल्ले में रखे 7.20 लाख रुपये कर्मचारी प्रशांत कुमार लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। इसी क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-9 के पास से बिहार के बेगूसराय निवासी 23 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20,800 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की शेष रकम के संबंध में जानकारी जुटाने और उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय, कांस्टेबल प्रिंस तिवारी तथा कांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   इस नक्षत्र के स्वामी होते हैं खुद ब्रह्मा जी,इसमें जन्म लेने वाले होते हैं आकर्षक व रोमांटिक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *