गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी की वाराणसी मंडल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

rajeshswari

शिविर के प्रथम दिन योग प्रशिक्षकों, हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल अध्यक्ष अम्बरीष सिंह ‘भोला’ ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग साधना के माध्यम से अनेक सिद्धियां प्राप्त कीं। योग न केवल शरीर को निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करता है।

उन्होंने लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि “योग अपनाएं, निरोग रहें” के संकल्प के साथ स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

आयोजकों ने बताया कि त्रिदिवसीय योग शिविर में प्रतिदिन विभिन्न योग क्रियाओं, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी।

इसे भी पढ़े   चलती ऑटो में चालक के गले पर ब्लेड से वार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *