चलते ट्रक में लगी आग

चलते ट्रक में लगी आग

वाराणसी (जनवार्ता)। सुंदरपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात चलते एक खाली ट्रक की डीजल टंकी में अचानक आग लग गई। चालक ने ट्रक रोक दिया, लेकिन तब तक आग ट्रक के पहियों और पिछले हिस्से तक फैल चुकी थी।

rajeshswari

सूचना पर भेलूपुर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां, लंका और चितईपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए आवागमन भी रोकना पड़ा।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *