शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के दूसरे शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और कार्यकर्ताओं ने देश, प्रदेश व समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।

rajeshswari


पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सेवा भी की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन में जलाभिषेक और शिवभक्तों की सेवा उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है। शिवसेना नेता अजय चौबे ने कहा कि संगठन हर वर्ष श्रद्धाभाव के साथ बाबा विश्वनाथ की सेवा में जुटता है। सावन में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग, मार्गदर्शन और सेवा के लिए स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   एसटीएफ ने कालोनाइजर हत्याकांड में शामिल एक लाख के इनामिया सुपारी किलर को मुठभेड़ में किया ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *