चौबेपुर में नाबालिग किशोरी समेत 6 लाख रुपये लेकर युवक फरार, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप

चौबेपुर में नाबालिग किशोरी समेत 6 लाख रुपये लेकर युवक फरार, पिता ने लगाया अपहरण का आरोप

चौबेपुर (जनवार्ता)
स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर के समय एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है, जहां एक नाबालिग किशोरी को गांव के ही एक युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना में किशोरी अपने साथ घर की छह लाख रुपये की नकदी भी ले गई है।

rajeshswari


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही एक नामजद युवक ने  बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पिता का यह भी कहना है कि उनके द्वारा हाल ही में बेची गई जमीन का पूरा छह लाख रुपये का भुगतान भी उनकी बेटी अपने साथ ले गई है, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है।

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर नाबालिग किशोरी को बरामद किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   सारनाथ: कॉलोनाइजर हत्याकांड में एक लाख के इनामिया शूटर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *