तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी (जनवार्ता)। हरितालिका तीज के अवसर पर सामाजिक संस्था संकल्प की ओर से श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, मैदागिन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर मेहंदी कला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

rajeshswari


प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई। छात्राओं ने संस्था की सदस्याओं, शिक्षिकाओं और अतिथियों के हाथों पर मेहंदी लगाई। निर्णायक मंडल की मोनिका साहू और डाइटिशियन निशा प्रकाश ने डिजाइन, कलात्मकता, रचनात्मकता और सुंदरता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।


सीनियर वर्ग में नव्या सेठ, सुबुही और अलशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिस्बा फातिमा, राधिका कसेरा और लक्ष्मी पांडेय द्वितीय तथा इच्छा, गहना और नंदिनी तृतीय रहीं। आरती, साधना और आरजू बेगम को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में किंजल प्रथम, तृप्ति ठठेरा द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम संयोजिका गीता जैन ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने भी ऐसे आयोजनों को छात्राओं की प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने वाला बताया।


इस अवसर पर संकल्प संस्था की सुनीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल सहित कॉलेज की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़े   हुकूलगंज दुर्गा मंदिर में  ताला तोड़कर चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *