रमई पट्टी जूनियर हाईस्कूल में  छात्राओं ने बांधी राखी

रमई पट्टी जूनियर हाईस्कूल में  छात्राओं ने बांधी राखी

वाराणसी (जनवार्ता)। भारत रक्षा मंच काशी प्रांत के तत्वावधान में रमई पट्टी स्थित जूनियर हाईस्कूल में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत रक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने रक्षाबंधन के पौराणिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्व की सांस्कृतिक परंपरा और इसके महत्व की जानकारी दी।

विद्यालय के प्राध्यापक कमलेश कुमार पांडेय ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

भारत रक्षा मंच के उपाध्यक्ष लल्लन सिंह ने छात्राओं को राखियां वितरित कीं। इसके बाद छात्राओं ने मंच के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, उपाध्यक्ष लल्लन सिंह तथा विद्यालय के अध्यापकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने रक्षाबंधन से संबंधित गीत की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

अंत में आयोजकों ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा रक्षाबंधन के माध्यम से आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़े   आराजीलाइन सीएचसी पर 123 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 18 हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं चिन्हित, 38 का फ्री अल्ट्रासाउंड,फल वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *