जीआरपी :  चोरी के 8 मोबाइल और  बाइक समेत तीन शातिर गिरफ्तार

जीआरपी :  चोरी के 8 मोबाइल और  बाइक समेत तीन शातिर गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। जीआरपी कैण्ट वाराणसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन बनारस क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 8 चोरी के मोबाइल फोन तथा एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को रेलवे स्टेशन बनारस के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान अनिल तिवारी, जफर अली और उमैदा हजदार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें दो मोबाइल पहले से दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए। इसके अलावा एक चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की असावधानी का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के मोबाइल अपने कब्जे में छिपाकर रखते थे। बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध जीआरपी कैण्ट थाना में बीएनएस की धारा 317(2) के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को जीआरपी कैण्ट वाराणसी, जीआरपी बनारस चौकी तथा आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े   जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में 45 चिकित्सकों की नियुक्ति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *