घमहापुर हत्याकांड: सांसद वीरेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घमहापुर हत्याकांड: सांसद वीरेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घमहापुर में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्वर्गीय मनीष सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

rajeshswari

सांसद ने कहा कि यह घटना बेहद जघन्य और अमानवीय है, जिसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सांसद ने वाराणसी के जिलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है, ऐसे में सरकार का दायित्व है कि पीड़ित परिवार के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

मीडिया से बातचीत में सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के चलते अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है। उनका कहना था कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी आरोपियों का खुलेआम घूमना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी अपराध को जाति, धर्म या राजनीतिक आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़े   असामाजिक तत्वों ने दैत्रावीर बाबा की मूर्ति किया खंडित, स्थानीय लोगों में आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *