वाराणसी में सड़क हादसे के बाद हिंसा, भीड़ की पिटाई से कार चालक की मौत

वाराणसी में सड़क हादसे के बाद हिंसा, भीड़ की पिटाई से कार चालक की मौत

घायल महिला को अस्पताल भेजने के बाद भड़की भीड़, 7 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी, (जनवार्ता):
वाराणसी में रविवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। फूलपुर थाना क्षेत्र में करीब 11 बजे एक अल्टो कार की चपेट में सड़क किनारे बैठी एक महिला आ गई, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

rajeshswari


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को बाद में बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़े   गंगा की तलहटी से निकला विशाल शिवलिंग, प्राचीन धरोहर होने की संभावना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *