रोहनिया विधायक ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

रोहनिया विधायक ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

कार्डधारकों को बांटा राशन

वाराणसी  (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भतसार लहिया ग्राम सभा में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में विधायक ने अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करने के साथ ही उपस्थित राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि पहले गांव के अंदर कोटे की दुकान संचालित होती थी, जिससे राशन लेने के लिए कार्डधारकों को आने-जाने में असुविधा होती थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन की मंशा और खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से सर्वसुलभ मार्ग पर नए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामवासियों को राशन प्राप्त करने में सुविधा होगी।

खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की पहल भी की गई है। इसके तहत छह नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बृजेश पटेल, पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, राजकुमार कश्यप, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, शमशेर पटेल, राहुल पटेल और मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में यदुवंशी राम शिक्षा जगत और पर्यावरण के लिए बने मिशाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *