पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

अवैध पोस्टर-बैनर हटाए गए

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में शनिवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अनुभव पाठक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अवैध पोस्टर-बैनर हटाने के साथ गुटखा-पान की पीक से गंदी हुई दीवारों, सीढ़ियों और अन्य स्थानों की गहन सफाई की गई।

rajeshswari

शनिवार को आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर और प्रयागराज रामबाग सहित मंडल के विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, पैदल ऊपरी पुलों, सबवे, चहारदीवारी और रेलवे कॉलोनियों में लगे अवैध पोस्टर, स्टिकर, अनधिकृत बैनर-होर्डिंग तथा दीवारों पर लिखी अवांछित सामग्री को हटाया गया। अधिकृत एवं भुगतान वाले विज्ञापनों को सुरक्षित रखने के लिए वाणिज्य विभाग के साथ समन्वय किया गया।

रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म, पुलों, सबवे, सीढ़ियों और खंभों पर जमी गंदगी तथा गुटखा-पान की पीक के दागों की सफाई की गई। आवश्यकता के अनुसार दीवारों की रंगाई-पुताई भी कराई गई।

अभियान के दौरान स्वच्छता रैली निकालकर यात्रियों और आमजन को ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ का संदेश दिया गया। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसे भी पढ़े   आबकारी विभाग ने छापेमारी कर दर्जनों भट्ठियों को नष्ट कर शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *