पीडीए जन पंचायत में सपा ने भरी चुनावी हुंकार, बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

पीडीए जन पंचायत में सपा ने भरी चुनावी हुंकार, बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

वाराणसी। बीरभानपुर स्थित श्री धांगड़वीर हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल ने किया। रोहनिया विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव और सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

rajeshswari

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा का पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’ समेत कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामआसरे विश्वकर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कथित झूठ से प्रदेश की जनता परेशान है और सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का आह्वान किया।

उन्होंने बूथ प्रभारियों से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि बूथ की जीत से ही पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में उन्होंने आगामी चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न चुनावी मंत्र भी दिए।

कार्यक्रम का संचालन कन्हैया राजभर ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़ पहलवान’, मनीष सिंह, विवेक यादव, आत्माराम यादव, गोपाल यादव, पूजा यादव, शशि यादव, विष्णु शर्मा, आनंद मौर्य, राजेश यादव उर्फ नत्थू, इं. अनिल यादव, सुजीत मास्टर, सुबाष राजभर, सुधीर यादव, दर्शन यादव, रामप्रकाश पटेल, हीरालाल विश्वकर्मा, अखिलेश पटेल, आनंद पटेल, सुरेश यादव, अरुण यादव, योगेश सिंह, रतन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *