राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान पर सपा का विरोध प्रदर्शन

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान पर सपा का विरोध प्रदर्शन

पोस्टर पर जूते-चप्पल फेंककर जताया आक्रोश

वाराणसी (जनवार्ता)। स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के पोस्टर पर जूते-चप्पल फेंककर विरोध जताया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

rajeshswari

सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री ने अखिलेश यादव और मुस्लिम समुदाय के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो पार्टी का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

दरअसल, बुधवार को जनपद में निबंधन कार्यालय के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा सरकार के दौरान कब्रिस्तानों की चारदीवारी के लिए धन उपलब्ध कराया गया, जबकि श्मशानों के विकास की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी कहा था कि तत्कालीन सरकार की नीतियां वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित थीं।

मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री ने अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रहे हैं। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और समाजवादी पार्टी ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सपा नेताओं ने कहा कि यह टिप्पणी केवल अखिलेश यादव ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं करते, तब तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में वाराणसी से एक और आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *