चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सारनाथ पुलिस ने  बीएनएस से संबंधित आरोपी विकास स्वप्निल पुत्र स्व. रामचंद्र, निवासी गोलाघाट, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र करीब 45 वर्ष को शुक्रवार की रात करीब 1:09 बजे सारनाथ क्षेत्र के हवेलिया रिंग रोड वेक्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के गुरुवार को वादी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में सारनाथ थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा विवेचना की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भेलूपुर, रामनगर और सिगरा थानों के मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अतिश कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिवस पर वाराणसी में रक्तदान शिविर, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *