पूर्वांचल में बदला मौसम, बढ़ी ठंडक

पूर्वांचल में बदला मौसम, बढ़ी ठंडक

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वांचल समेत वाराणसी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आसमान में बादलों की आवाजाही और वातावरण में बढ़ती नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम उतार-चढ़ाव भरा बना रह सकता है और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
सोमवार सुबह से ही वाराणसी और आसपास के इलाकों में बादलों का डेरा देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ वातावरण में नमी का स्तर बढ़ता गया और दोपहर तक बादलों की सघनता भी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आर्द्रता में लगातार हो रहे बदलाव के चलते अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत और अधिकतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो क्षेत्र में बादलों की सक्रियता को दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ रही बादलों की गतिविधि के कारण पूर्वांचल में मौसम का असर बना हुआ है।
माना जा रहा है कि मई के दौरान बढ़ती गर्मी और लोकल हीटिंग के प्रभाव से प्री-मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। इसी क्रम में अगले करीब 45 दिनों में पूर्वांचल में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *