नवरात्रि के सप्तम दिवस पर मां भगवती की आराधना, नवदुर्गा सप्तशती का पाठ

नवरात्रि के सप्तम दिवस पर मां भगवती की आराधना, नवदुर्गा सप्तशती का पाठ

वाराणसी (जनवार्ता)। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में मां भगवती की आराधना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। जिसमें मां विशालाक्षी के लिए श्रृंगार सामग्री बाबा विश्वेश्वर के समक्ष श्रद्धापूर्वक अर्पित कराई गई। इसके बाद श्रृंगार सामग्री मां विशालाक्षी को प्रेषित की गई और नवदुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां आदिशक्ति की महिमा का स्मरण किया गया।

rajeshswari

धाम में आयोजित अनुष्ठानों के दौरान जगत के कल्याण, परिवारों में सुख-शांति और समाज में सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की गई। काशी की धार्मिक परंपरा में मां शक्ति की उपासना और बाबा विश्वनाथ के प्रति समर्पण का विशेष महत्व है। नवरात्रि के अवसर पर धाम में इन परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   आईआईटी-बीएचयू में नया अकादमिक मॉडल लागू, बीटेक छात्रों को सेकेंड मेजर का विकल्प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *