लोहता के भट्ठी गांव में साड़ी धागा कारखाने में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद चोर

लोहता के भट्ठी गांव में साड़ी धागा कारखाने में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद चोर

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में स्थित एक साड़ी धागा कारखाने में बीती रात चोरी का  प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाश कारखाने के दो ताले तोड़ने में सफल रहे, लेकिन तीसरा मजबूत ताला न टूटने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

rajeshswari

पीड़ित अभिजीत पाठक उर्फ बंटी के अनुसार, कारखाना लल्लन सिंह के आम के बगीचे के पास स्थित है। देर रात चोरों ने घुसने की कोशिश में दो ताले तोड़ दिए, लेकिन अंदर लगा तीसरा भुनासी ताला नहीं तोड़ सके। इसके बाद बदमाशों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुछ सामान खेत में फेंककर फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में इस घटना के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े   महानिदेशक कारागार ने केन्द्रीय कारागार का किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *