बारात से लौट रहे युवक की हत्या, सड़क जाम

बारात से लौट रहे युवक की हत्या, सड़क जाम

वाराणसी (जनवार्ता)। सिंधोरा थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

rajeshswari


मृतक की पहचान रोहित राजभर (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों सारनाथ के कस्तमपुरा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।


परिजनों के मुताबिक रोहित मंगलवार को एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि देर रात घर लौटते समय बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।


बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े   शातिर ठग शरद भार्गव सोनीपत से गिरफ्तार


मृतक के भाई किशन राजभर ने थाने में तहरीर देकर हत्या को साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए धमकियां मिल रही थीं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *