बरेका परिसर में रेलवे कर्मचारी का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

बरेका परिसर में रेलवे कर्मचारी का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में शुक्रवार को एक रेलवे कर्मचारी का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पीटर बसंत होरो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार पीटर बसंत होरो बरेका परिसर स्थित अपने क्वार्टर में मृत अवस्था में मिले। कमरे में उनका शव रक्तरंजित हालत में पड़ा था। मौके से बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि मृतक रेलवे कर्मचारी थे, जबकि उनकी पत्नी झारखंड में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जांच के दौरान कमरे से सौ से अधिक शराब की बोतलें मिली हैं।

इसे भी पढ़े   कचहरी न्यूज अपडेट:अधिवक्ताओं ने की दरोगा की पिटाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *