सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने किया भव्य योगाभ्यास

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने किया भव्य योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले जवानों और नागरिकों ने लिया योग को जीवन में अपनाने का संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता) । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन द्वारा शुक्रवार को सारनाथ स्थित परिसर में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

rajeshswari

यह आयोजन 95वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के मुख्य योग प्रशिक्षक शैलेश बर्नवाल ने उपस्थित जवानों, अधिकारियों और नागरिकों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

सुबह आयोजित योग सत्र में आयुष मंत्रालय के ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के तहत कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन और शवासन सहित कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए ध्यान भी किया।

इस अवसर पर कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान विषम परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। ऐसे में योग उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की तपोभूमि सारनाथ में योगाभ्यास करना एक विशेष और आध्यात्मिक अनुभव है।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, उप-कमांडेंट नवनीत कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश, सहायक कमांडेंट रंजन सिंह सहित बटालियन के अन्य अधिकारी, निरीक्षक, जवान और उनके परिजन मौजूद रहे। इंस्पेक्टर प्रिंस, कमलेश, विवेक, प्रवीण, योगेंद्र तथा सूबेदारों सहित बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। सारनाथ के स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़े   बिजली केबल चोरों का तांडव, ढाई किलोमीटर केबल गायब

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *