ऑटो स्टैंडों की सुविधाएं बढ़ाने और अवैध वसूली रोकने की मांग

ऑटो स्टैंडों की सुविधाएं बढ़ाने और अवैध वसूली रोकने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री-व्हीलर चालक यूनियन ने शहर के ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी को ज्ञापन सौंपा है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से ऑटो चालक मूलभूत सुविधाओं के अभाव और विभिन्न अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं, जिससे चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari

यूनियन ने मांग की है कि शहर के सभी ऑटो स्टैंडों का विधिवत चिन्हांकन कराया जाए तथा प्रत्येक ऑटो स्टैंड पर शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही निर्धारित शुल्क की आधिकारिक रसीद जारी करने की व्यवस्था लागू की जाए और ऑटो स्टैंडों पर हो रही अवैध धन उगाही पर तत्काल रोक लगाई जाए।

यूनियन ने नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके अलावा वाराणसी कैंट स्टेशन स्थित नगर निगम ऑटो स्टैंड पर लगे लोहे के पाइप को दो स्थानों से काटकर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था कराने तथा लहरतारा चौकी के पीछे नगर निगम के अधिकृत ऑटो स्टैंड का चिन्हांकन कराने की मांग भी उठाई गई है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से हजारों ऑटो चालकों को राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जनहित एवं चालक हित को ध्यान में रखते हुए मांगों पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधि मंडल में मुमताज अहमद, हरेंद्र गिरी, अशोक कुमार, किशन कनौजिया और अशोक सिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   98.20% अंकों के साथ आर्यन अनिल ने लहराया जीवनदीप का परचम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *