गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस से छह नाबालिगों को बचाया

गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस से छह नाबालिगों को बचाया

मानव तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस से गुजरात ले जाए जा रहे छह नाबालिग बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने सकुशल बचा लिया। मामले में दो मानव तस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, 14 से 16 वर्ष आयु के छह बच्चों को कथित तौर पर गुजरात की एक फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ की एएचटीयू टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सूचना मिलने पर कमिश्नरेट पुलिस की एएचटीयू टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों को कथित रूप से श्रमिक के रूप में काम कराने के उद्देश्य से गुजरात भेजा जा रहा था। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है और इसके विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बच्चों या अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध आवाजाही अथवा मानव तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी और अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   कैंट स्टेशन पर यात्री से नोटों का जखीरा बरामद, पूछताछ में नहीं दे सका संतोषजनक जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *