सारनाथ : महिला से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

सारनाथ : महिला से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। सारनाथ पुलिस ने आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को एक महिला थाना सारनाथ पहुंची और शिकायत दी कि आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला द्वारा की जा रही है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी वरुणा ज़ोन, एडीसीपी वरुणा तथा एसीपी सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना सारनाथ पुलिस ने आरोपी सुभाष कुमार अग्रहरी (46 वर्ष), निवासी सत्यम नगर कॉलोनी, थाना सारनाथ को गुरुवार को लगभग 11:45 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अनुज कुमार शुक्ला तथा कांस्टेबल पुरुषोत्तम मिश्रा शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   मुठभेड़ में गौ-तस्करी का वांछित  गिरफ्तार, असलहा बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *