सामनेघाट पर गंगा डॉल्फिन मित्रों ने हटाई जलकुंभी

सामनेघाट पर गंगा डॉल्फिन मित्रों ने हटाई जलकुंभी

स्वच्छता और जैव विविधता संरक्षण का दिया संदेश

वाराणसी (जनवार्ता) । महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र, बीएचयू के सहयोग से गंगा डॉल्फिन मित्र समन्वयक धर्मेंद्र पटेल एवं उनकी टीम ने गुरुवार को सामनेघाट गंगा तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बढ़ते जलस्तर के बीच घाट पर फैली जलकुंभी को हटाकर गंगा स्वच्छता और जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया गया।

rajeshswari

धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि बाढ़ और जलस्तर बढ़ने के दौरान जलकुंभी का अत्यधिक फैलाव नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करता है। इससे जलीय जीवों, विशेषकर गंगा डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गंगा से जलकुंभी हटाई गई।

उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता और जैव विविधता का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और गंगा में कचरा, प्लास्टिक तथा अन्य प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री न डालें, तो गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखा जा सकता है।

अभियान में सामनेघाट के क्रूज कर्मचारी संजय दास ने भी सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम नियमित रूप से घाटों की सफाई करती है और लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करती है।

अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता के संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   गुरु जी की पुण्यतिथि पर आरएस शिव मूर्ति पब्लिक स्कूल में भव्य हॉकी प्रतियोगिता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *