हाईवे के सर्विस रोड पर खड़ी ट्रक में घुसी कोयला लदी ट्रक

हाईवे के सर्विस रोड पर खड़ी ट्रक में घुसी कोयला लदी ट्रक

बाल-बाल बचे चालक-खलासी

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के करनाडाड़ी स्थित बेलवा वीर बाबा मंदिर के पास बुधवार देर रात सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कोयला लदी ट्रक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोयला लदी ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हालांकि हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के ढाबों के सामने सर्विस रोड और मुख्य हाईवे पर भारी वाहनों को मनमाने ढंग से खड़ा कराया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि रात के समय अंधेरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों को देख पाना चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े कराए जाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   भदोही में हैंडपंप विवाद में चौकीदार को जिंदा जलाने की कोशिश, इलाज के दौरान हुई मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *