दो आईपीएस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

दो आईपीएस अधिकारियों की भावभीनी विदाई

सीपी बोले- वाराणसी में रहा सराहनीय कार्यकाल

वाराणसी (जनवार्ता)। गैरजनपद स्थानांतरण पर गए आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति को मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों के वाराणसी में कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

rajeshswari

विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर पड़ा।

समारोह में एडिशनल पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों आईपीएस अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   बनारस में बिजली निजीकरण के खिलाफ 360वें दिन भी जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *