वाराणसी में अमेजन का पहला पूर्ति और छंटाई केंद्र शुरू

वाराणसी में अमेजन का पहला पूर्ति और छंटाई केंद्र शुरू

सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी (जनवार्ता)। त्योहारों से पहले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर (पूर्ति केंद्र) और सॉर्ट सेंटर (छंटाई केंद्र) शुरू  करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नए पूर्ति केंद्र में एक लाख क्यूबिक फीट सामान रखने की क्षमता है, जबकि छंटाई केंद्र 13 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में स्थापित किया गया है। इन केंद्रों के शुरू होने से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों तक सामान की डिलीवरी अधिक तेजी और भरोसे के साथ हो सकेगी। साथ ही सैकड़ों स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

rajeshswari

अमेजन में ऑपरेशंस के उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि कंपनी भारत में सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार करने के लिए लगातार निवेश कर रही है। इस वर्ष ऑपरेशंस नेटवर्क को मजबूत करने, तकनीक में सुधार तथा कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए 2800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब अमेजन का एक फुलफिलमेंट सेंटर, एक सॉर्ट सेंटर और दो डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं। देशभर में नेटवर्क विस्तार के तहत 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छह नए सॉर्ट सेंटर और 150 नए डिलीवरी स्टेशन जोड़े जा रहे हैं। इससे सामान भंडारण की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.4 करोड़ क्यूबिक फीट तथा छंटाई की क्षमता 25 प्रतिशत बढ़कर 30 लाख वर्ग फीट हो गई है।

कंपनी ने बताया कि छह नए सॉर्ट सेंटर और सात नए गोदाम छोटे शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें वाराणसी, रायपुर और रांची शामिल हैं। वहीं, 118 शहरों में 150 नए डिलीवरी स्टेशन शुरू किए जा रहे हैं। इससे पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक शहरों में उसी दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसे भी पढ़े   एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जमीन मामले में हाईकोर्ट का स्टे

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *