नर्सिंग होम की लापरवाही से युवती की किडनी क्षतिग्रस्त होने का आरोप

नर्सिंग होम की लापरवाही से युवती की किडनी क्षतिग्रस्त होने का आरोप

सपा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी की पूर्व कैंट विधानसभा प्रत्याशी पूजा यादव (काशी पुत्री) ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर शिवपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम पर गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

rajeshswari

पूजा यादव ने बताया कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अवलेशपुर निवासी रमेश पाल की पुत्री ज्योति पाल का किडनी स्टोन का ऑपरेशन 10 अप्रैल 2026 को शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम में कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद युवती की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। बाद में दूसरे अस्पताल में जांच कराने पर किडनी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के नाम पर परिवार से 1.32 लाख रुपये वसूले गए, लेकिन अब संबंधित चिकित्सक और नर्सिंग होम प्रबंधन जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं। पीड़िता की माता सरोज पाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर समाजवादी पार्टी ने मामले को उठाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

ज्ञापन में नर्सिंग होम और संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत दिलाने तथा उपचार में हुई कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

पूजा यादव ने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के समर्थन में सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के जीवन के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के नगर निगम पार्षदों का उज्जैन में एक्सपोजर विजिट

इस दौरान समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा सिंह, राष्ट्रीय सचिव मंजू कन्नौजिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर उपाध्यक्ष अविजित सोनी, आशीष यादव, मंगलजीत कौर सहित पीड़ित परिवार के सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *