बंगाल में भाजपा की बढ़त पर काशी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे रसगुल्ले

बंगाल में भाजपा की बढ़त पर काशी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे रसगुल्ले

वाराणसी (जनवार्ता)। पश्चिम बंगाल विधानसभा election के रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद काशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नई सड़क स्थित गीता मंदिर परिसर में अनोखे अंदाज में खुशी जताई।
कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल और डमरू के साथ आतिशबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर को रसगुल्ला खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान “जय श्रीराम” और भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई।
वहीं भाजपा नेता डॉ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में बटुकों और कार्यकर्ताओं ने वेद मंत्रों का पाठ कर पार्टी की बढ़त पर प्रसन्नता व्यक्त की और जीत की कामना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और राजनीतिक उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। साथ ही उन्होंने आगे भी जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रोहनिया में GST 2.0 पर जागरूकता सम्मेलन, आम आदमी को राहत की उम्मीद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *