शिवपुर : पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर को लगी गोली

शिवपुर : पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर को लगी गोली

तमंचा-बाइक बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस टीम और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी गई नकदी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट वाली टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम रिंग रोड स्थित सिंधौरा-चांदमारी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का संकेत किया तो बदमाश भागने लगा। घेराबंदी के दौरान बाइक फिसल गई। बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी।

घायल बदमाश की पहचान बादल साहनी (पुत्र अनिल साहनी, निवासी किरहिया, थाना भेलूपुर) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से .15 बोर का अवैध तमंचा, एक फायर किया गया खोखा, एक जिंदा कारतूस, 3630 रुपये नकद और टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में बादल साहनी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी अमन यादव के साथ मिलकर बीते 30 अप्रैल  को शिवपुर की विश्वनाथपुरी कॉलोनी में एक महिला के गले से चेन लूटी थी। लूटी गई चेन ज्वेलर्स को बेच दी गई और प्राप्त पैसे में से कुछ नशे में उड़ाए गए। दोनों बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देते थे और क्षेत्र में नई लूट की योजना बना रहे थे।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में स्प्रे मार ट्रक चालक व खलासी से नगदी व मोबाइल उड़ाया...

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करा  दिया  है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, अनिकेत श्रीवास्तव, गौरव सिंह, विद्यासागर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने फायरिंग से संबंधित साक्ष्य भी एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *